15 अप्रैल 2020 का राशिफल:विश्व पंचांग: आज का दिन है बहुत ही खास
Horoscope of April 15, 2020: World Calendar: Today is a very special day for these zodiac signs, know how and when .. !!!
15 अप्रैल 2020 का राशिफल:विश्व पंचांग: इन राशियों के लिए आज का दिन है बहुत ही खास, जानिए कैसे और कब..!!!
मेष राशि
आपको अपने पिताजी की तबीयत को लेकर काफी चिंता रहेगी, इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में नतीजे तो अच्छे मिलेंगे लेकिन आपकी चिंताएं अधिक रहेंगी क्योंकि आप पर काम का बोझ रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां भी आपका इंतजार कर रही हैं। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों से बातचीत करके मन हल्का करने का मौका मिलेगा।
वृष राशि
भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा लेकिन किसी काम को लेकर हद से ज्यादा अधीरता आपको परेशान करेगी और इससे कामों में विलंब भी होगा। आपकी इनकम अधिक होगी। खर्चों में कमी आएगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं, प्रयास जारी रखें। विदेश से कोई अच्छी खबर भी आ सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन हो या दांपत्य जीवन, आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में मन कम लगेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन सेहत का ध्यान रखने वाला दिन है क्योंकि आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से कमजोर और थकावट महसूस करेंगे। सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। व्यापारी लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा और समाज के किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मेल मुलाकात या बात करने का मौका मिलेगा। ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। खर्चे अधिक होंगे लेकिन इनकम भी अच्छी होगी।
कर्क राशि
व्यापार में आज कुछ बेहतर देखने को मिलेगा और आर्थिक तौर पर भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और कोई नया जरिया भी आपको मिल सकता है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव की सुगबुगाहट के बीच आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी आज बहुत अच्छे नतीजे हाथ लगेंगे ।काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी और आपकी पद वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और भाग्य का सितारा बुलंद होने से आपकी मेहनत भी जमकर लोगों के सामने आएगी और आपको पहचान मिलेगी। जो लोग आपके विरोधी थे, वे सभी आपके सामने टिकेंगे नहीं और आपकी भलाई में ही अपनी भलाई समझने लगेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में प्रेम बना रहेगा।
कन्या राशि
आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने वाला है ।आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी। परिवार में तनाव का सामना करना पड़ेगा और काम के सिलसिले में आपको कुछ जरूरी मीटिंग करनी पड़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बुखार से परेशान हो सकते हैं। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान की सेहत का ध्यान रखें।
अगली स्लाइड देखें
तुला राशि
आपकी सेहत में कुछ गिरावट रहेगी, जिससे आप अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। परिवार का माहौल भी काफी परेशानी जनक रहेगा और परिवार के किसी बुजुर्ग की, खास तौर पर आपकी मां जी की तबीयत बिगड़ सकती है। आपको भी छाती में दर्द या फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। कमर में दर्द भी संभव है। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के व्यवहार के कारण तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिनमान ज्यादा अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
आप आज खुद की कार्यकुशलता को परखेंगे और इसके लिए कई कामों में एक साथ हाथ डाल देंगे, जिससे बाद में पछताना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। बेवजह किसी से लड़ाई झगड़ा मोल ना लें क्योंकि इससे आपका नुकसान होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापारी लोगों को आज लाभ होने की अच्छी संभावना रहेगी।
धनु राशि
मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस करेंगे और यह तनाव सेहत पर भी असर डालेगा, जिससे कमजोरी का एहसास और पेट में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें क्योंकि यह भी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों में एकजुटता रहेगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें पेश आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर कुछ समस्याएं सामने आएंगी।
मकर राशि
मानसिक तनाव बना रहेगा लेकिन सेहत में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। परिवार को मान सम्मान मिलेगा और परिवार में किसी के हाथ कोई बहुत बड़ी उपलब्धि लग सकती है। आज का दिन सोशल मीडिया पर खूब बिताएंगे। कोई नया गैजेट खरीदने का मन हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी करने वालों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
सेहत अच्छी रहेगी। दिमाग में कुछ अच्छे विचार आएंगे, जो आपके व्यापार और आपकी निजी जिंदगी के लिए बहुत अच्छे होंगे। नौकरी में मन कम लगेगा लेकिन फिर भी अपना काम अच्छे से करेंगे। अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार के छोटों से प्रेम बढ़ेगा। किसी नए व्यक्ति से आपकी दोस्ती हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें।
15.04.2020
बुधवार
नईदिल्ली न्यूयॉर्क
सूर्योदय 06.14 06.11
सूर्यास्त 18.44 18.41
चन्द्रोदय 26.05 25.59
चन्द्रास्त 12.14 12.08
मास्को बीजिंग
सूर्योदय 06.21 06.43
सूर्यास्त 18.51 19.13
चंद्रोदय 26.19 26.21
चंद्रास्त 12.06 12.08
टोरंटो लंदन
सूर्योदय 06.26 06.23
सूर्यास्त 18.56 18.53
चंद्रोदय 26.06 26.03
चंद्रास्त 12.27 12.24
पेरिस सिडनी
सूर्योदय 06.05 06.10
सूर्यास्त 18.35 18.40
चंद्रोदय 26.36 26:41
चंद्रास्त 12.22 12.27
कोलंबो थिम्पू
सूर्योदय 05.53 05.51
सूर्यास्त 18.23 18.21
चंद्रोदय 26.06 26.14
चंद्रास्त 10.31 10.39
टोक्यो जेनेवा
सूर्योदय 05.55 06.52
सूर्यास्त 18.25 19.22
चंद्रोदय 25.59 26.56
चंद्रास्त 10.57 11.54
सिंगापुर काठमांडू
सूर्योदय 06.27 05.52
सूर्यास्त 18.57 18.22
चंद्रोदय 27.15 26.40
चंद्रास्त 12.28 11.53
नोट:–>उपरोक्त देशो के उनके अपने स्थानीय घड़ियो के अनुसार ।
चैत्र-कृष्ण-अष्टमी(निरयणमुख्यमान)
वैशाख-कृष्ण-अष्टमी(निरयणगौणमान)
वैशाख-कृष्ण-अष्टमी(सायणमुख्यमान)
ज्येष्ठ-कृष्ण-अष्टमी(सायणगौणमान)
अष्टमी-तिथि: 16:51तक (चित्रापक्षीय)
अष्टमी-तिथि: 20:47तक (सूर्यसिद्धांत)
सिद्ध-योग : 17:31तक
कौलव-करण: 16:51तक
उत्तरायण,उत्तरगोल,वसंत-ऋतु
विक्रम संवत् 2077
ग्रह-स्पष्ट:—>
15.04.2020AD 00.00(G.M.T.)
अंतर्राष्ट्रीय वेधशाला सम्मत
(सायण-खगोलीय)
सूर्य Sun26°
चंद्र Moon 296°
मंगल Mars 312°
बुध Mercury 07°
गुरू Jupiter 297°
शुक्र Veenus 70°
शनि Saturn 292°
राहु D.Head 96°R
केतु D.Tail 276°R
अरूण Hershal 34°
वरूण Neptune 347°
यम Pluto 292°
पृथ्वी Earth 206°
आज की चौघडिया
(आज का शुभ-अशुभ समय)
06:00से07:30लाभ
07:30से09:00अमृत
09:00से10:30काल
10:30से12:00शुभ
12:00से13:30रोग
13:30से15:00उद्वेग
15:00से16:30चर
16:30से18:00लाभ
18:00से19:30उद्वेग
19:30से21:00शुभ
21:00से22:30अमृत
22:30से00:00चर
00:00से01:30रोग
01:30से03:00काल
03:00से04:30लाभ
04:30से06:00उद्वेग
आज का राहुकाल(अशुभसमय)
12:00से13:30तक
आज 15:04:2020 चंद्रमा किस नक्षत्र मे है ?
निरयण: उ.षा. 21:03तक (चित्रापक्षीय)
निरयण: उ.षा. 24:48तक (सूर्यसिद्धांत)
सायण: धनिष्ठा 18:02तक (27समविभाग)
खगोलीय: अभिजीत 09:57तक
दिशाशूल:–> आज उत्तर जाना मना है
आज यात्रा न करे
आज कृष्ण-अष्टमी है
आज श्रीगणेश एवं कुबेर पूजा करे
आज हरे रंग की वस्तुएँ दान करें
आज मृत्यु-योग 16:51बजे तक है
आज शीतलाष्टमी एवं कालाष्टमी है
आज का शुभ-मुहूर्त-दिवस:–>
आज विवाह शुभ-मुहूर्त है ।
आज का निरयण-त्योहार
आज वैशाख-कृष्ण-अष्टमी है
आज का सायण-त्योहार
आज ज्येष्ठ-कृष्ण-अष्टमी है
आज 15:04:2020 का सूर्योदय/सूर्यास्त:->
गौहाटी-05:14/17:44
कोलकाता-05:28/17:58
भागलपुर-05:35/18:05
दरभंगा-05:38/18:08
जाले-05:39/18:09
राँची-05:40/18:10
पटना-05:41/18:11
अयोध्या-05:52/18:22
वाराणसी-05:50/18:20
रायपुर-06:05/18:35
चेन्नई-06:06/18:36
बेंगलोर-06:11/18:41
आगरा-06:12/18:42
मथुरा-06:13/18:43
दिल्ली-06:14/18:44
जम्मू-06:15/18:45
इन्दौर-06:18/18:48
जयपुर-06:19/18:49
अमृतसर-06:22/18:52
पूणे-06:27/18:57
मुंबई-06:28/18:58
अहमदाबाद-06:32/19:02
15:04:2020
राष्ट्रीय चैत्र 26
शाके-संवत् 1942
तमिल चित्तिरै 02
केरल मेष 02
कोल्लम-वर्ष 1198
बंगला वैशाख 02मिति
बंगला संवत् 1427
इस्लामी हिजरी 1441
सावान 21तारीख
नेपाली वैशाख 03गते
नेपाली-संवत् 1141
वैदिक माधव 26गते
कलियुग संवत् 5122
निरयण सौर वैशाख 03गते
सायण सौर वैशाख 26गते
सृष्टि संवत् 1972949122
15 April 2020 AD Wednesday
संजय मेहता विश्व पंचांग
गणितकर्ता-लेखक-संपादक
संजय कुमार मेहता
जाले,दरभंगा(बिहार)भारत
मोबाईल:0091-9931449633